होम = Big News = पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के प्रदूषण संकट पर किया बड़ा खुलासा, बताया भविष्य की पर्यावरण नीति का आधार

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के प्रदूषण संकट पर किया बड़ा खुलासा, बताया भविष्य की पर्यावरण नीति का आधार

Viksit Bharat 2047 Conclave: दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित Viksit Bharat @2047 Conclave में केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने देश की बढ़ती पर्यावरण चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। बातचीत का संचालन News India 24×7 के एडिटर-इन-चीफ अरविंद चतुर्वेदी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में भूपेंद्र यादव की राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया, राजस्थान से राज्यसभा सदस्य, अलवर से लोकसभा विजेता, भारतीय जलवायु नीति के अंतरराष्ट्रीय चेहरे और BJP के रणनीतिक कौशल का अहम हिस्सा।

सियासत से सवालों की शुरुआत हुई और फिर हलचल बढ़ी जब दिल्ली के प्रदूषण पर सीधा सवाल पूछा गया “आखिर क्यों नहीं सुधरती राजधानी की हवा?
भूपेंद्र यादव ने साफ कहा कि दिल्ली की समस्या केवल दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरे NCR एयर शेड की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले वर्षों में AQI स्तर में सुधार किया है, लेकिन नवंबर में मौसम की स्थिति के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण के तीन बड़े कारण हैं-

  1. वाहन प्रदूषण: पुराने वाहनों, फ्यूल गुणवत्ता और ट्रैफिक कंजेशन को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने खुलासा किया कि NCR में ई-बसेस बढ़ाने, BS-6 फ्यूल को लागू करने और 61 भीड़भाड़ वाले पॉइंट्स पर त्वरित सुधार की योजना बनाई गई है।
  2. औद्योगिक प्रदूषण: 2400 से अधिक इंडस्ट्रीज में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण अनिवार्य किए जा रहे हैं।
  3. डस्ट पॉल्यूशन: संकरी गलियों, निर्माण स्थलों और खुले क्षेत्रों को डस्ट-प्रूफ बनाने पर तेज़ी से काम हो रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी में 45 गुना वृद्धि करते हुए 127 गीगावॉट सोलर क्षमता तक पहुंच चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मिशन लाइफ को उन्होंने भविष्य की पर्यावरण नीति का आधार बताया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री को सम्मानित किया गया और मंच से घोषणा हुई कि संस्था की ओर से 21,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।

ये भी पढ़े: अजय सिंह उपाध्याय का BJP पर ताबड़तोड़ प्रहार, प्रदूषण को कहा ‘प्रहसन’, जानें और क्या कहा..

बंगाल