होम = Big News = Dhirendra Shastri: ‘आई लव मोहम्मद’ मामले पर धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री कहा- ‘हमें आपत्ति नहीं, लेकिन…

Dhirendra Shastri: ‘आई लव मोहम्मद’ मामले पर धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री कहा- ‘हमें आपत्ति नहीं, लेकिन…

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नारे से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि वो ख़ुद इसका समर्थन करते हैं। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब वे कहते हैं ‘आई लव महादेव’, तो किसी को इससे दिक्कत क्यों होती है?
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर धर्म के प्रति प्रेम होना चाहिए, लेकिन ‘सर तन से जुदा’ जैसे बयान कानून और संविधान दोनों के खिलाफ हैं। हम तलवार की नहीं, विचारों की लड़ाई लड़ते हैं।

पटाखों के मुद्दे पर भी बोले धीरेंद्र शास्त्री


बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विवादित पटाखा बयान पर भी सफाई दी उन्होंने कहा कि अगर पटाखे प्रदूषण फैलाते हैं, तो यह बात सभी मौकों पर लागू होनी चाहिए- चाहे क्रिसमस, नए साल या क्रिकेट मैच जीतने के मौके पर ही क्यों न हो ? उन्होंने सवाल उठाया कि केवल हिंदू त्योहारों पर ही क्यों सवाल उठाया जाता है कि पटाखे न जलाएं.

शास्त्री ने कहा कि अगर सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया जाएगा, तो हमें गुस्सा आएगा। मुझे लगता है कि हिंदुओं का उत्साह कम करने की कोशिश हो रही है, हम संतुलन की बात करते हैं, भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

जातिवाद को लेकर भी बोले धीरेंद्र शास्त्री


धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी आगामी दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा (7 से 16 नवंबर) के उद्देश्य पर कहा कि यह यात्रा किसी दल या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए है। उन्होंने कहा कि हम धर्म और जाति के नाम पर लड़ रहे हैं, इससे ही देश में भटकाव बढ़ रहा है। हमें अपनी ऊर्जा जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए लगानी चाहिए। तभी सच्चा परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि भारत तभी मजबूत होगा जब हर हिंदू जागरूक और एकजुट होगा, ‘डिफेंडर या फॉर्च्यूनर में घूमने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा. हमें हर गली और हर गांव तक पहुंचना होगा, तभी हिंदुत्व बचेगा।

राजनीतिक दलों पर शास्त्री ने दी टिप्पणी


धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पार्टी ने हिंदुत्व का ठेका नहीं ले रखा है सभी दल हमारे हैं, क्योंकि हर दल में हिंदू हैं। उन्होंने बताया कि उनके कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से भी अच्छे संबंध हैं और उन्होंने स्वयं छिंदवाड़ा में उनकी कथा का आयोजन भी किया था.

ये भी पढ़ें- अनंत, धूमल और अमरेंद्र… नीतीश ने बाहुबलियों को दिया मौक़ा, कई विधायकों के काटे टिकट…

बंगाल