मानसिक स्वास्थ्य को लेकर रहते हैं चिंतित...डेली रूटीन में शामिल करें 7 महत्वपूर्ण चीज

7-8 घंटे की अच्छी नींद तनाव कम करती है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है. सोने और जागने का नियमित समय बनाएं.

संतुलित भोजन, जिसमें फल, सब्जियां, प्रोटीन, और ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हों मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

रोजाना 30 मिनट की व्यायाम, जैसे योग, टहलना, या जॉगिंग, एंडॉर्फिन हार्मोन बढ़ाकर मूड को बेहतर करता है.

मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग, या माइंडफुलनेस प्रैक्टिस तनाव को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

परिवार, दोस्तों या समुदाय के साथ समय बिताना और भावनाओं को साझा करना मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है.

शौक जैसे पेंटिंग, लेखन, या संगीत सुनना/बजाना तनाव कम करता है और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है.

जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से बात करना. मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें.