मानते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है सावन में भगवान शिव की पूजा क्यों की जाती है ?
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है.
शिव पुराण में वर्णन किया गया है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
कथाओं के अनुसार सावन के महीने में ही देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी.
कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था.
इसलिए मान्यता है कि सावन के महीने में विशेष पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.