किसे कहा जाता है भारतीय सिनेमा का वेनिस ऑफ द इंडियन स्क्रीन ?

मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम देहलवी था और उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था।

मधुबाला ने 1947 में फिल्म 'नील कमल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

मिस्टर एंड मिसेज 55, काला पानी, चलती का नाम गाड़ी और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए मधुबाला को याद किया जाता है।

1960 में 'मुगल-ए-आजम' में अनारकली के किरदार ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।

उनकी सुंदरता इतनी मशहूर थी कि अमेरिकी पत्रिका लाइफ सहित कई विदेशी पत्रिकाओं ने उनकी तस्वीरें प्रकाशित कीं।

23 फरवरी, 1969 को मात्र 36 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी अनोखी सुंदरता के लिए उन्हें 'वीनस ऑफ द इंडियन स्क्रीन' के नाम से जाना जाता है।