नोएडा एयरपोर्ट कब शुरू होगा ?

नोएडा एयरपोर्ट कब शुरू होगा ?

नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

इसका काम सितंबर 2023 में पूरा होना था, फिर अप्रैल 2024, मई-जून 2024 तक बढ़ाया गया।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने घोषणा की है कि नोएडा एयरपोर्ट इस साल नवंबर से शुरू होगा।

15 सितंबर तक कार्गो और घरेलू परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

योगी आदित्यनाथ ने मार्च में घरेलू उड़ानों के लिए 15 मई और अंतरराष्ट्रीय के लिए 25 जून की समय-सीमा तय की थी।

यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, छत और आंतरिक काम अभी भी चल रहा है।

अभी भी BCAS से सुरक्षा मंजूरी और DGCA से हवाई अड्डा लाइसेंस की आवश्यकता है।

काम में देरी की वजह से सरकार ने निर्माण कंपनी पर प्रतिदिन 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला 750 मीटर का इंटरचेंज और आंतरिक मार्ग पूरा हो चुका है।