अगर दो आकाशगंगा (galaxies) आपस में टकरा जाए तो क्या होगा?
सोचिए अगर दो आकाशगंगा आपस में टकरा जाए तो क्या होगा,इसको लेकर NASA से चौंकाने वाला बात कही है.
दरअसल NASA के हबल टेलीस्कोप ने दो आकाशगंगाओं को आपस में टकराते हुए देखा.
दो आकाशगंगाओं के इस टक्कर के कारण केंद्र के पास चमकीले युवा तारा समूह बन गए और बीच में एक घूमती हुई पिनव्हील के आकार की डिस्क भी दिखाई दी.
डिस्क ऊपर से देखने पर एक छोटी सर्पिल आकाशगंगा जैसी दिखती है. यह नया तारा समूह NGC 7252 नामक आकाशगंगा के अंदर हैं.
NGC 7252 में लंबी पूंछ है जो मजबूत गुरुत्वाकर्षण बलों के संकेत दिखाती है.
अपनी अजीब आकृति के कारण इस आकाशगंगा को NASA ने शांति के लिए परमाणु उपनाम दिया गया है. हबल की तस्वीरें साबित करती हैं कि आकाशगंगाओं के टकराने से नए तारा समूह बन सकते हैं.