आजकल पेट में गर्मी होने की समस्या बहुत आम होती जा रही है, जो कई लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती हैं,जिनमे से एक है कुछ चीजों का सेवन करना। आइए जानते है किन चीजों को खाने से पेट में गर्मी होती है।
तला-भुना खाना- अधिक मात्रा में ताली हुई चीजें खाने से पेट में गर्मी होता है, क्योंकि यह शरीर पर लोड डालते हैं
शराब और एनर्जी ड्रिंक्स- इन चीजों के सेवन से शरीर में पानी की कमी करते हैं और गर्मी का असर ज्यादा कर देते हैं।
मसालेदार चीजें- लाल मिर्च,अदरक,लहसुन इनसे शरीर में मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और गर्मी महसूस होती है।
कॉफी और चाय- कैफीन शरीर का तापमान और दिल की धड़कन दोनों बढ़ाता है।
ड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम और पिस्ता खासकर सर्दियों में अच्छे, लेकिन गर्मियों में ज़्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।