भारत में भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर कौन-कौन से है?

भारत में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है, जहां भक्त बहुत श्रद्धा के साथ गणेश को पूजते है। यह कुछ प्रमुख गणेश मंदिर है-

सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई, महाराष्ट्र)- यह सबसे लोकप्रिय गणेश मंदिरों में से एक है। यहां की गणेश प्रतिमा ‘स्वयंभू’ मानी जाती है।

डगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर (पुणे, महाराष्ट्र)- पुणे का यह मंदिर अपनी भव्यता और लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। गणेशोत्सव के दौरान यहां विशेष आयोजन होता है।

अष्टविनायक गणपति मंदिर (महाराष्ट्र)- महाराष्ट्र में स्थित 8 प्रमुख गणेश मंदिरों को सामूहिक रूप से अष्टविनायक कहा जाता है।

इसमें मोरेश्वर, सिद्धिविनायक (सिद्धटेक), बल्लाळेश्वर (पाली), वरदविनायक (महाड़), चिंतामणि (थेवुर), गिरिजात्मज (लेण्याद्री), विघ्नहर (ओझर) और महागणपति (रांजणगांव) मंदिर शामिल हैं।

कनिपक्कम विनायक मंदिर (आंध्र प्रदेश)- चित्तूर जिले में स्थित यह गणेश मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।माना जाता है कि गणेश प्रतिमा का आकार समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

रॉकफोर्ट उचि पिल्लयार मंदिर (तमिलनाडु)- यह मंदिर एक ऊंची चट्टान पर स्थित है। यहां से पूरे शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।