खाली पेट लौकी का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है।
आयुर्वेद में इसे शरीर को ठंडक देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला भी कहा गया है।
पाचन तंत्र के लिए लाभकार– कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करता है। आंतों को साफ करके डाइजेशन बेहतर करता है।
वजन घटाने में मददगार– इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं। सुबह खाली पेट पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा– कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में सहायक है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद– इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बाल झड़ने जैसी समस्या को कम कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल– ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।