खून साफ़ करने के लिए इन फलों का डाइट में करें उपयोग, जानें कौन-से खाएं फल?

खून साफ़ करने के लिए कुछ फल बेहद फ़ायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि फलो में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं।

ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर-किडनी को भी स्वस्थ रखते हैं।

अनार (Pomegranate)- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो खून को साफ़ करने और नई रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है।

चुकंदर (Beetroot)– खून बढ़ाने और साफ करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं।

नींबू (Lemon)–शरीर से विषैले तत्व (toxins) निकालने और त्वचा साफ रखने में फ़ायदेमंद है।

सेब (Apple)– यह फाइबर और पेक्टिन से भरपूर होता है जो खून की गंदगी निकालने में मदद करता है।

पपीता (Papaya) – इसमें मौजूद एंज़ाइम्स (Papain) लिवर और पाचन को मजबूत करते हैं।