जन्माष्टमी : कान्हा जी को लगाए धनिया पंजीरी का भोग, पढ़े आसान रेसिपी
एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर भून लें।
इसके बाद जब खुशबू आने लगे और रंग हल्का बदल जाए, तो गैस बंद कर लें।
फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं।
लास्ट में जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई शक्कर डालकर अच्छे से मिल लें।
आपकी टेस्टी और हेल्दी धनिया पंजीरी तैयार है।