भगवान गणेश को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं, इसीलिए उन्हें मोदक प्रिय भी कहा जाता है। मोदक एक मीठा पकवान है, जो चावल के आटे या मैदे से बनाया जाता है।
इसके अंदर नारियल, गुड़, और मेवे की भरावन होती है। गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें मोदक का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।
मोतीचूर के लड्डू भी गणेश जी विशेष रूप से प्रिय होते हैं। गणेश उत्सव के दौरान मोदक के साथ मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाने से भी भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के दौरान पूरन पोली का भोग भी बहुत लोकप्रिय है। पूरन पोली को घी लगाकर भगवान को अर्पित किया जाता है।
गुड़ और नारियल का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
भगवान गणेश को मीठा बहुत पसंद है, और चावल या साबूदाने की खीर भी उन्हें बहुत प्रिय है। और इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।