जन्माष्टमी 2025: लड्डू गोपाल की पूजा में इन चीजों को करें जरुर शामिल

पंचामृत पंचामृत पांच पवित्र दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का मिश्रण होता है।

तुलसी दल श्रीकृष्ण को तुलसी अत्यंत प्रिय है। तुलसी दल अर्पित करने से पूजा पूर्ण मानी जाती है।

माखन-मिश्री बाल कृष्ण की बाल लीलाओं में माखन चोरी का विशेष महत्व है। यह भोग उन्हें अत्यंत आनंदित करता है।

ताजे पुष्प फूलों की महक और रंग भगवान के दरबार की शोभा बढ़ाते हैं।

पीले या रेशमी वस्त्र श्रीकृष्ण को पीला रंग विशेष प्रिय है क्योंकि यह पवित्रता, ज्ञान और आनंद का प्रतीक है।

फलों का भोग केला, अंगूर, अनार, सेब, अमरूद और मौसमी फल अर्पित करना

मिष्ठान लड्डू, पेड़ा, खीर, बर्फी जैसे मिष्ठान भगवान को प्रसन्न करने के लिए अर्पित किए जाते हैं।

चंदन और रोली भगवान के तिलक के लिए चंदन और रोली का प्रयोग किया जाता है।

बांसुरी बांसुरी श्रीकृष्ण का प्रिय वाद्य है और उनकी दिव्य लीलाओं का प्रतीक भी।