आपके डेली डाइट में भी शामिल है ड्रैगन फ्रूट ? जानें स्वास्थ्य के लिए कितनी सही है ये आदत...
ड्रैगन फ्रूट जिसे पिटाया या स्ट्रॉबेरी नाशपाती भी कहा जाता है,एक उष्णकटिबंधीय फल है जो कैक्टस पर उगता है. अपनी विशिष्ट दिखने वाली त्वचा और स्वादिष्ट गूदे के लिए जाना जाता है. ड्रैगन फ्रूट तरीके से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.
ड्रैगन फ्रूट विटामिन सी, विटामिन बी2 और दूसरे आवश्यक पोषक तत्वों का स्रोत है जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी और फायदेमंद है.
ड्रैगन फ्रूट में बेटालेन और फ्लेवोनोइड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान होने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
ड्रैगन फ्रूट में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है.
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ड्रैगन फ्रूट के फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार करने में मदद करते हैं.
इस फल में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकता है,जबकि इसके एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हर्ट हेल्थ में योगदान कर सकते हैं.