पसंद है तीखा खाना, तो जरुर बनाएं ये सुपरफास्ट चटनी

अगर आपको भी तीखा मसाले वाला खाना पसंद है, तो आप लहसुन की चटनी बनाकर देख सकते हैं

80 ग्राम लहसुन 80 ग्राम सूखा नारियल 30 ग्राम मूंगफली 12-14 लाल मिर्च एक बड़ी स्पून जीरा 2 बड़ी स्पून सफेद तिल नमक एक स्पून काली मिर्च पाउडर एक देगी मिर्च

सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, सूखे नारियल, सफेद तिल और जीरे को एड कर रोस्ट कर लेना है।

इस पैन में सूखी लाल मिर्च, लहसुन और नमक डालना है और फिर इन चीजों को लगभग एक से दो मिनट तक भून लेना है।

इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। अब आपको इन सभी चीजों को मिक्सी में डालना है।

मिक्सी में काली मिर्च पाउडर और देगी मिर्च भी एड करें और फिर इन सभी चीजों को दरदरा करके पीस लें।