तेज धूप में रहने से चेहरे की रंगत उड़ जाती है और यह काला दिखने लगता है। बजारा में कई तरह के सन टैन रिमूवर क्रीम उपलब्ध है, लेकिन घरेलू उपायों से भी टैनिंग के हटा सकते है। चलिए जानें है कैसे-
नींबू और शहद- नींबू का रस त्वचा को ब्लीच करता है और शहद मॉइस्चराइज करता है। जो चेहरे की टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है।
दही - दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को साफ करता है।
टमाटर का गूदा- टमाटर प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। टमाटर का गूदा को चेहरे और हाथ-पैर पर लगाने से काफी मदद मिलती है।
एलोवेरा जेल- एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है और टैनिंग कम करता है।
आलू का रस- आलू का रस निकालकर टैनिंग वाली जगह पर लगाने से टैनिंग रिमूवर में काफी फायदा होता है, क्योंकि इसमे ब्लीचिंग गुण होते हैं।