अगर आप कानपुर जाते हैं तो इन चीजों का लुत्फ जरूर लें

ठग्गू के लड्डू कानपुर की प्रसिद्ध मिठाई है, जो खोया, देसी घी और मेवों से बनाई जाती है.

कानपुर की बदनाम कुल्फी भी काफी मशहूर है,जो परेड चौराहे के पास मिलती है.

कानपुर की सड़कों पर मिलने वाली गड़बड़ चाट भी बहुत स्वादिष्ट होती है.

कानपुर में बिकने वाले शंकर बताशेवाले के गोलगप्पे काफी प्रसिद्ध हैं

पहलवान का बन मक्खन नाश्ते के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है.

कानपुर में साहू की कचौड़ी खाना एक लोकप्रिय अनुभव हो सकता है