अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहें है तो इन जगहों पर जाना आपके लिए यादगार हो सकता है.
पूर्व का स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाने वाला शिलांग,अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और शांत वातावरण के साथ मानसून के दौरान घूमने के लिए एक शानदार जगह है.
कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, कूर्ग अपनी कॉफी के बागानों, हरे-भरे पहाड़ों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है. आप यहां भी जा सकते हैं.
महाराष्ट्र में स्थित महाबलेश्वर अपने झरनों, हरी-भरी पहाड़ियों और सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. मानसून में घूमने के लिए आप यहां जरूर जाएं.
अपने फ्रांसीसी प्रभाव और शांत वातावरण के लिए जाना जाने वाला पांडिचेरी, मानसून के दौरान घूमने के लिए एक शानदार जगह है.
मुंबई और पुणे के पास स्थित, लोनावाला अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. जो मानसून के दौरान घूमने के लिए एक शानदार जगह है.
मेघालय में स्थित चेरापूंजी अपनी झरनों, गुफाओं और हरे-भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. जो मानसून के दौरान घूमने के लिए एक शानदार जगह है.