केले के छिलके की चाय से दूर होगी पीरियड्स के दर्द की समस्या, पढ़े रेसिपी
केला विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
केले के छिलके की चाय कैसे बनाएं?
सामग्री-
· केले के छिलके- 1
· दालचीनी- 1 इंच
· जायफल- एक चुटकी
चाय बनाने की विधि-
1. केले के छिलके को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें।
3. जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें केले के छिलके डालकर गर्म कर लें।
4. एक इंच दालचीनी और चुटकी भर जायफल पाउडर इसमें डाल दें।
5. 5 मिनट तक सभी सामग्रियों को पानी में उबालें।
6. अब एक गिलास में ड्रिंक को छान लें और गुनगुना पिएं।