Balram Jayanti 2025: श्रीकृष्ण के बड़े भाई ‘दाऊ' का आज जन्मदिन, जानें कुछ रोचक बातें

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हर वर्ष बलराम जयंती मनाई जाती है।

षष्ठी तिथि 14 अगस्त को सुबह 4.23 बजे से लेकर 15 अगस्त को सुबह 2.07 बजे तक रहेगी।

विष्णु के अवतार होने के साथ-साथ, कई ग्रंथों में बलराम का उल्लेख आदि अनंत शेष नाग के अवतार के रूप में भी किया गया है।

बलराम - लक्ष्मण का पुनर्जन्म लक्ष्मण ने एक बार कहा था कि चूँकि वे राम से छोटे हैं, इसलिए उन्हें अपने बड़े भाई की हर आज्ञा का पालन करना होगा।

यही कारण है कि अगले अवतार में बड़े भाई बनने की उनकी इच्छा पूरी हुई। श्रीविष्णु छोटे कृष्ण बने और शेषनाग बड़े भाई बलराम बने।