किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने का काम करती है। अगर इनका ध्यान समय पर न रखा जाए तो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉक्टरों का मानना है कि हेल्दी डाइट से किडनी की सेहत लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है। खासकर कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें किडनी के लिए अमृत से कम नहीं माना जाता।
सेब (Apple)- इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
ब्लूबेरी (Blueberries)- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C किडनी को टॉक्सिन से सुरक्षित रखते हैं।
स्ट्रॉबेरी (Strawberries)- यह किडनी में सूजन कम करने और टिश्यू रिपेयर में मदद करते हैं।
अनानास (Pineapple)- इसमें पोटैशियम कम होता है और यह किडनी के मरीजों के लिए सुरक्षित माना जाता है।
अंगूर (Grapes)- अंगूर में रेसवेराट्रॉल पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन कम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर किडनी को नुकसान से बचाता है।