उत्तर प्रदेश के दशहरी की खुशबू पहुंची गल्फ तक, 1200 किलो आम पहुंचा दुबई

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के आमों का स्वाद देशभर में चखा जाता है। गर्मियों में आम खाने सभी को पसंद भी होता है। ऐसे में अब यूपी के आम सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी खुशबू पहुंचा रहे हैं जी हां उत्तर प्रदेश का आमों के लिए दुबई से ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने के बाद 1200 किलो आम दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।

यूपी के आम को विश्व में पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के अभियान को नई उड़ान मिली है। मैंगो पैक हाउस, रहमानखेड़ा, लखनऊ से दशहरी आम के 1200 किलोग्राम (400 पैक, प्रत्येक 3 किग्रा) का कन्साइनमेंट दुबई के लिए रवाना किया गया। यह आम का कन्साइनमेंट हवाई मार्ग से लखनऊ से दुबई भेजा गया। आयातक कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एल एल सी, दुबई, यूएई है। इसका कुल मूल्य 2992 अमेरिकी डॉलर है, जो उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को विश्व के बाजार में नई पहचान दिला रहा है।

प्रदेश के आम उत्पादकों

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कन्साइनमेंट को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाई। इंडो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्र से चयनित 3 एफपीओ को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया। इनमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम का सीधा ऑर्डर मिला है। यह दोनों एफपीओ इस वर्ष पहली बार स्वयं अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

योगी सरकार किसानों को दे रही हर संभव सहयोग

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश का आम निर्यात लगातार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसान विश्व के बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं। सरकार किसानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन, पैकेजिंग एवं निर्यात में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

अक्षय कुमार या अरशद वारसी कौन है असली जॉली…Jolly LLB 3 का फर्स्ट लुक जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Jolly LLB 3 : जॉली एलएलबी 3 के निर्माताओं ने सोमवार दोपहर फिल्म का पहला…

36 minutes ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मोदी के बीच महत्वपूर्ण बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और शांति प्रयासों पर चर्चा

Zelenskyy Speaks to PM Modi : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री…

1 hour ago

नीतीश कुमार की सादगी की मिसाल, अब भी चौकी पर ही सोते हैं – अशोक चौधरी का खुलासा

Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता…

2 hours ago

India Bloc Protest March : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन,जानें क्या कुछ हुआ

India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…

2 hours ago