Food department raids in Noida before Rakshabandhan
Food Safety Department : रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन जनपदवासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम (Medha Rupam) के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दादरी के इटहेरा क्षेत्र स्थित सुंदर ट्रेडिंग से राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया गया, जबकि करीब 150 किलो मिलावटी प्रतीत होने वाला तेल सीज कर दिया गया। वहीं, बिसरख की बीकानेरी स्वीट से लड्डू का नमूना भी लिया गया। दूसरी ओर, मुस्कान ट्रेडर्स, कुलेसरा से मुनक्का और सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए गए और बिना बैच नंबर व एक्सपायरी डेट के होने के कारण 15 किलो मुनक्का व 178 किलो तेल सीज कर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा के नमस्कार स्वीट की निर्माणशाला से लिए गए खोया को प्रदूषित पाए जाने पर 35 किलो खोया नष्ट कर दिया गया। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से घेवर, बर्फी, कुकिंग ऑयल सहित कई नमूने लिए गए। सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा में बेरोजगार बना ‘ट्रिलियनेयर’ : खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00
Rain Alert : मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों के…
Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में कथित डबल वोटिंग…
India's economy : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत तेजी से विश्व…
Odi world cup 2027 : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली और रोहित…
Rajnath Singh on US tariffs : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भोपाल…
Yogi government : रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने कमाल करके दिखाया है। सीएम योगी की…