News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का गाजियाबाद से कनेक्शन, पति के साथ….

फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का गाजियाबाद से कनेक्शन, पति के साथ….

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2025 13:23:52 IST

Ghaziabad News : 42 साल की उम्र में फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का देहांत हो गया है। अपनी ब्यूटी और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली शेफाली की अचानक मौत से हर कोई दुखी है। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है हालांकि अब तक मौत के कारण का कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है। गुरुवार देर रात सीने में दर्द उठने के बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई।  पत्नी की इस तरह मौत के बाद पराग टूट से गए हैं।

गाजियाबाद की धाकड़ पर्सनालिटी ने जीता दिल

दरअसल, शेफाली के पति पराग त्यागी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। शेफाली जरीवाला की तरह ही एक्टर पराग त्यागी टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता हैं और दर्जनभर से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उनकी धाकड़ पर्सनालिटी के हर कोई दीवाने हैं। पराग ने साल 2014 में शेफाली से सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। शेफाली को जहां साल 2002 में आए गाने कांटा लगा से रातों-रात फेम मिल गया था। गाजियाबाद से निकलकर मुंबई जैसी जगह पर अपनी पहचान बनाना पराग के लिए काफी मुश्किल था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी मेहनत और लग्न के साथ काम करने के बाद वह काफी फेमस भी हुए हैं।

[adinserter block="13"]

कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके पराग

शेफाली के पति पराग का जन्म गाजियाबाद में 1975 में हुआ था। पराग त्यागी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत की है। साल 2003 में ही पराग को प्रोजेक्ट ‘इट हैपंस देड वे टू’ मिला था। हालांकि इससे उन्हें करियर में कोई खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म ‘अ वेडनेसडे’ में पराग को 5 साल बाद स्क्रीन पर आने का मौका मिला। इस फिल्म में भी पराग ने छोटा रोल निभाया लेकिन काफी पहचान हासिल की। इसके बाद पराग ने जोधा अकबर और पवित्र रिश्ता जैसी सीरियल्स में अपनी जगह बनाई। लेकिन अब पत्नी के छोड़ जाने के गम में टूट गए हैं।