उत्तर प्रदेश

‘भैंसा गाड़ी नहीं, बुलेट ट्रेन है डबल इंजन सरकार’- सहारनपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ₹381 करोड़ की 15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CM Yogi in Saharanpur : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की लागत से बनी 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए डबल इंजन सरकार की रफ्तार की तुलना बुलेट ट्रेन से की। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सहारनपुर जैसे जिले उपेक्षा के शिकार थे, लेकिन अब यहां विकास, विरासत और स्वदेशी का त्रिगुणी संतुलन स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “डबल इंजन की सरकार भैंसा गाड़ी नहीं, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है पहले पलायन और निराशा इस क्षेत्र की पहचान थे, अब यहां उम्मीदें और आत्मविश्वास लौट रहा है।”

विरासत और तीर्थ स्थलों पर विशेष बल

योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर को उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए मां शाकुंभरी धाम, माता त्रिपुरी बाला सुंदरी, और वीर गोगा जी महाराज के आश्रम के कायाकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही उसका लोकार्पण किया जाएगा।

खेल को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, “खेलेगा युवा, तभी खिलेगा युवा” के संकल्प के साथ मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य तेज़ी से चल रहा है। सीएम ने कहा कि सहारनपुर की अब दिल्ली से दूरी केवल तीन घंटे में पूरी हो रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सभी जिला मुख्यालयों के नगर निकायों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

स्वदेशी को बढ़ावा और रक्षा बंधन पर मुफ्त बस सेवा

योगी ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और हस्तशिल्प उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना स्थानीय कारीगरों की पहचान और अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है। सीएम ने रक्षा बंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की घोषणा की। साथ ही उन्होंने त्योहारों के मौसम में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला

सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा सरकारों पर आतंकियों को संरक्षण देने, सनातन विरोधी नीतियों और जातिवादी तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक परिवार की राजनीति से निकलकर जनहित के शासन की ओर बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र, चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर सरकार की *जन-संवेदना* को ज़मीन पर उतारने का संदेश दिया।

‘हर घर तिरंगा’ और 15 अगस्त की तैयारी

सीएम ने सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) को यादगार बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में अनेक मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। सहारनपुर की जनता ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी उत्साह दिखाया।

ये भी पढ़े- चीन पर बिना सबूत बोले राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार — कहा ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Asia Cup 2025 : हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सस्पेंस, सूर्यकुमार यादव की वापसी पर सवाल

Asia Cup 2025 : अगले महीने 9 तारीख से एशिया कप 2025 का रोमांच शुरू…

6 minutes ago

गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली : नगर निगम की नाकामी और महापौर का विवादास्पद रवैया

Ghaziabad Nagar Nigam : गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है। गाजियाबाद…

26 minutes ago

यूपी विधानसभा में AI से पुछे सवालों, ठहाके से गूंज उठा संसदीय हॉल

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों को तकनीकी तौर पर मजबूत बनाने के मकसद से आर्टिफिशियल…

43 minutes ago

वोट चोरी को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे राहुल-प्रियंका पुलिस की हिरासत में, सड़क पर सांसदों का बवाल

vote chori march : कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए…

47 minutes ago

Parliament Monsoon Session: SIR और ‘वोट चोरी’ पर विपक्ष का हल्ला बोल, बैरिकेड्स से कूदे अखिलेश यादव

Parliament Monsoon Session : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद…

60 minutes ago

गाजियाबाद मंडी में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारियों की मीटिंग में हमला कई घायल

गाजियाबाद मंडी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्यापारियों की चल रही…

1 hour ago