today horoscope
Rashifal: कन्या, धनु और मीन राशि वालों को धन, मान-सम्मान और मनचाही उपलब्धि मिलने के योग हैं। वहीं बाकी राशियों के लिए भी यह दिन कुछ खास लेकर आया है कहीं मौके हैं, तो कहीं सावधानी की जरूरत। आइए जानें बाकी राशियों का हाल..
मेष
आपका आज के दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। नौकरी और व्यापार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें, आज के दिन आपको हल्की थकान या दर्द हो सकता है। और तो और आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा, दिन अच्छा रहेगा।
वृष
पैसों के मामलों में दिन फायदेमंद रह सकता है। घर में थोड़ी बहस हो सकती है,लेकिन सब्र रखें। आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, अपने खानपान पर ध्यान दें। आगे के लिए निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन
अपने फालतू खर्च से बचें, सोच-समझकर ही पैसे खर्च करें रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है लेकिन आप शांत रहें। नई शुरुआत का समय नहीं है, प्लानिंग करें। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी, इसलिए ध्यान रखें।
कर्क
आज के दिन आपको काम के नए मौके मिल सकते हैं, और आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। लेकिन आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है इसलिए आराम जरूरी है। और किसी यात्रा का योग भी बन रहा हैं।
सिंह
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लोग आपकी बात सुनेंगे। नया रिश्ता या पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। पिता या वरिष्ठ से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, कोई पुराना काम पूरा हो सकता है।
कन्या
आज आपके पैसा, मान-सम्मान और सफलता के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुश रहेगा। बॉस या सीनियर आपसे खुश हो सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें, दिन आपके हित में है।
तुला
काम के बोझ से थोड़े थके रह सकते हैं। पार्टनर या परिवार से हल्का तनाव हो सकता है। आज आपके धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है। शांति से काम लें, दिन सुधर जाएगा।
वृश्चिक
सोच-समझकर फैसले लें, जल्दबाजी से बचें। काम में बदलाव का मन बना सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साफ बात करें। अच्छा खानपान जरूरी है।
धनु
आज के दिन आपके आर्थिक फायदा और प्रमोशन जैसे योग बन रहे हैं। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। और तो और नए मौके मिल सकते हैं, भरोसे के लोग मदद करेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है अपना ध्यान रखें।
मकर
आज के दिन आपको नौकरी में तरक्की और व्यापार में फायदा मिलेगा। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुरानी जमीन या धन से लाभ हो सकता है। पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा।
कुंभ
काम में तारीफ और जिम्मेदारी दोनों मिलेंगी। संपत्ति या कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में अलर्ट रहें। सेहत ठीक रहेगी, मूड भी अच्छा रहेगा।
मीन
गौरी योग से आज धन लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं। कार्य में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा पारिवारिक जीवन खुश रहेगा। मन में शांति रहेगी, दिन शानदार रहेगा।
यह भी देखें: Kanwar Yatra UP: कांवड़ यात्रा बना UP में सियासी मुद्दा, SP और BJP की भिड़ंत तेज |
Uttarkashi Rescue Operation : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आपदा के बाद राहत और बचाव…
Delhi Accident : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक…
Mahavatar Narsimha Collection : रक्षाबंधन पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। 'महावतार नरसिम्हा'…
Rajasthan News : राजस्थान से हैरान कर देने वाली मामला सामने आ रही है। इस…
J&K Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है। रविवार…
Yamuna pollution case : यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए किए जा रहे…