Others

Kingdom नहीं, हिंदी में इस नाम से रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म

Vijay Deverakonda: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा बहुत जल्द पैन इंडिया फिल्म के साथ सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। 31 जुलाई को थिएटर में आने वाली उनकी अपकमिंग मूवी‘किंगडम’लोगों के बीच काफी वक्त से चर्चा में है। हालांकि, धोखे और बिखरी हुई वफादारी वाले राज्य की कहानी दिखाने वाली ये फिल्म हिंदी भाषा में ‘किंगडम’नहीं बल्कि दूसरे नाम के साथ रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है।

जासूसी थ्रिलर है किंगडम

गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किंगडम’,जासूसी थ्रिलर है, जिसमें विजय देवरकोंडा सूरी के तौर पर दिखेंगे। अब ये फिल्म लोगों के बीच किंगडम के बजाय ‘साम्राज्य’नाम के टाइटल के साथ रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) बड़े पर्दे पर अपनी दमदार वापसी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में धोखेबाजी और प्रतिशोध की कहानी देखने को मिलेगी। इसलिए एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: मोहित सूरी ने फिर रचा जादू…रोमांस, म्यूजिक और इमोशन से सजी सैयारा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के टीजर को कुछ ही वक्त में लाखों लोगों ने देखा है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर की आवाज सुनने को मिलती है, जो कि कमाल की है। वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें, तो इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। साल 2023 में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, जो कि पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पहलगाम अटैक की वजह से इसे बदलकर 4 जुलाई कर दिया गया था।

यह भी देखें: Haryana News: CM नायब सैनी ने Julana को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या मिला क्षेत्र को |

हालांकि, बाद में एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई और इसे 31 जुलाई कर दिया गया। कई भाषाओं में रिलीज होने वाली ‘साम्राज्य’ को तेलुगु, हिंदी और तमिल शामिल है। हालांकि, बाकी भाषा के लिए फिल्म का टाइटल ‘किंगडम’ ही रखा गया है, लेकिन हिंदी भाषा के लिए इसे साम्राज्य के नाम से रिलीज किया जाएगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.com में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

नीतीश कुमार की सादगी की मिसाल, अब भी चौकी पर ही सोते हैं – अशोक चौधरी का खुलासा

Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता…

11 minutes ago

India Bloc Protest March : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन,जानें क्या कुछ हुआ

India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…

1 hour ago

मार्क बाउचर और एमएस धोनी नहीं …पूर्व भारतीय कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…

3 hours ago

मानसून सत्र में गूंजेगा ‘विकसित यूपी’ का सपना, 25 साल का विजन प्लान पर 24 घंटे मंथन

UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…

3 hours ago