Categories: Others

मोक्ष नगरी बनारस के ये प्रसिद्ध मंदिर : भारत की धार्मिक राजधानी का जानें इतिहास

Uttar Pradesh News : बनारस, जिसे काशी और वाराणसी के नाम से जाना जाता है और भारत की धार्मिक राजधानी कही जाती हैं। यह नगर न केवल गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण पवित्र माना जाता हैं, बल्कि यहां मौजूद सैकड़ों मंदिरों के कारण भी श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। बनारस की गलियों, घाटों और मंदिरों में एक अनोखी आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती हैं। यहां के मंदिर हजारों वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहे हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा तीर्थ मंदिर हैं। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और मुगलकालीन इतिहास में इसे कई बार तोड़ा गया और फिर से बनाया गया। वर्तमान में मंदिर का निर्माण रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1777 में करवाया था। 2021 में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ, जिससे यह मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी प्रसिद्ध हुआ हैं।

मां अन्नपूर्णा मंदिर

मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता हैं। यह मंदिर काशी विश्वनाथ के ठीक सामने स्थित हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को भी अन्न मां अन्नपूर्णा से ही प्राप्त होता है। मंदिर में रोजाना हजारो भक्त भोजन ग्रहण करते हैं, जहां मुफ्त प्रसाद और अन्न दान की व्यवस्था होती हैं।

संकठा देवी मंदिर

यह मंदिर संकटों को हरने वाली देवी को समर्पित हैं। विशेषकर महिलाएं यहां अपने परिवार की रक्षा और मंगल के लिए पूजा करती हैं। नवरात्रि के दिनों में यहां विशेष भीड़ होती है और भक्त इच्छा मांगते हैं।

काल भैरव मंदिर

काल भैरव को काशी का “कोतवाल” यानी रक्षक माना जाता हैं। ऐसी मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति यदि बनारस में रहना चाहता है, तो पहले काल भैरव की अनुमति लेनी होती हैं। भक्त यहां ‘भैरव मदिरा’  (शराब) भी अर्पित करते हैं, जो इस मंदिर की विशेष परंपरा हैं।

मृत्युंजय महादेव मंदिर

इस मंदिर का नाम “मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाले” शिव के रूप में प्रसिद्ध हैं। यहां का जल विशेष रूप से औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता हैं। यह जल भक्त अपने घरों में रोग मुक्ति के लिए ले जाते हैं।

संकटमोचन हनुमान मंदिर

यह मंदिर भक्त श्री हनुमान को समर्पित हैं। कहा जाता है कि तुलसीदास जी ने स्वयं इस मंदिर की स्थापना की थी। यहां हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होता हैं। यह मंदिर बनारस की सुरक्षा और शक्तिपूजन का प्रतीक हैं।

भारत माता मंदिर

यह मंदिर अन्य मंदिरों से भिन्न है क्योंकि इसमें देवी-देवताओं की मूर्तियाँ नहीं, बल्कि भारत का संगमरमर से बना हुआ उभरा हुआ नक्शा स्थापित हैं। इस मंदिर का निर्माण राष्ट्रभक्ति को समर्पित हैं और यह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पास स्थित हैं।

अन्य प्रमुख मंदिर

  1. तुलसी मानस मंदिर – यहां रामचरितमानस की शिलाएं अंकित हैं।
  2. न्यू विष्णुपद मंदिर – भगवान विष्णु के चरणों के निशान को समर्पित हैं।
  3. त्रिदेव मंदिर – ब्रह्मा, विष्णु और महेश को एक ही स्थान पर हैं।

बनारस के मंदिर केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का रूप हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु केवल दर्शन नहीं करते, बल्कि आत्मा की शांति, ज्ञान की प्राप्ति और मोक्ष की कामना के साथ लौटते हैं। बनारस की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक इन प्रमुख मंदिरों के दर्शन न हो जाएं। यही कारण है कि बनारस को “मंदिरों की नगरी” और “मोक्ष नगरी” के रूप में पूजा जाता है।

ये भी पढ़े- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से हटेंगे 35.5 लाख नाम, आयोग ने लिया अहम फैसला

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

India Bloc Protest March : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन,जानें क्या कुछ हुआ

India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…

24 minutes ago

मार्क बाउचर और एमएस धोनी नहीं …पूर्व भारतीय कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…

2 hours ago

मानसून सत्र में गूंजेगा ‘विकसित यूपी’ का सपना, 25 साल का विजन प्लान पर 24 घंटे मंथन

UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…

2 hours ago

Independence Day 2025 : इतिहास, महत्व और 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Independence Day 2025 : भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा…

3 hours ago