PM Modi
नई दिल्ली। जी 7 समिट में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए साइप्रस दौरे पर गए थे। साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ दिया गया। पीएम को इस सम्मान से साइप्रस राष्ट्रपति निकोस ने राष्ट्रपति भवन में नवाजा। साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ख़ुशी जताई। उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान से जोड़ा।
मालूम हो कि नरेंद्र मोदी को अब तक 23 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुका है। दुनिया के किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या नेता के पास इतने सर्वोच्च सम्मान नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी इतने सम्मान पाने वाले पहले लीडर हैं। ये सम्मान पीएम मोदी के ऊंचे कद और दुनिया भर में भारत की पहचान को दर्शाता है। दुनिया के दो ताकतवर राष्ट्र रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति इस मामले में काफी पीछे हैं। व्लादिमिर पुतिन को अब तक 8 नागरिक सम्मान तो डोनाल्ड ट्रंप को 2 नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इस तरह से देखें तो व्लादिमिर पुतिन सर्वोच्च नागरिक सम्मान के मामले में पीएम मोदी से 15 और डोनाल्ड ट्रंप 21 अवार्ड्स पीछे हैं।
ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद-सऊदी अरब
ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान=अफ़ग़ानिस्तान
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड-फिलिस्तीन
रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन-मालदीव
ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड-UAE
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां-बहरीन
लीजन ऑफ मेरिट-USA
कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी-फिजी
इकबाल अवॉर्ड-पलाउ
द ऑर्डर ऑफ लोगोहू-पापुआ न्यू गिनी
ऑर्डर ऑफ द नाइल-मिस्र
लीजन ऑफ ऑनर-फ़्रांस
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर-ग्रीस
ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो-भूटान
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू-रूस
ऑर्डर ऑफ नाइजर-नाइजीरिया
डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर-डोमेनिका
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस गुयाना-गुयाना
ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस-बारबाडोस
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर-कुवैत
UP Most expensive city : अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यह खबर आपके…
Jolly LLB 3 : जॉली एलएलबी 3 के निर्माताओं ने सोमवार दोपहर फिल्म का पहला…
Zelenskyy Speaks to PM Modi : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री…
Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता…
Happy Harmons : आजकल की बिजी लाइफ में लोग खुश रहना भूल चुके है जिसकी…
India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…