Floods In India
Floods In India: पिछले कुछ दिनों की जोरदार मानसून बारिश और नदियों का लगातार उफान यही वजह है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सीमाओं पर स्थिति विकट हो गई है। ये मैदान और पहाड़ दोनों इस बार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
गंगा, यमुना, घाघरा, कोसी और बूढ़ी गंडक जैसी नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। Uttar Pradesh में 84,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 11,000 लोग राहत शिविरों में शाहन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, कानपुर, लखीमपुर-खीरी, गाजीपुर जैसे कई जिलों में पानी आए रहने से कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई लोगों के घरों तक बाढ़ पानी पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बाधित हो गया है।
उत्तर प्रदेश में 11,000 से ज्यादा लोग 900 से अधिक राहत शिविरों में पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश में लगभग 2,900 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित सरकारी टीमें बचाव और राहत कार्य में लगी हुई हैं। 1.20 लाख राशन पैकेट और 39 सामुदायिक रसोईयां चालू हैं।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से 300 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं। मण्डी, कुल्ली से जिलों में भारी नुकसान हुआ है , स्कूल बंद किए गए और कई क्षेत्रों में बिजली तथा पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
बिहार की नदियों जैसे गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक लहद के खतरे में बह रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को सजग रहने और राहत कार्य को 24×7 बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कृषि प्रभावित हुआ है, लेकिन खरीफ की फसल में वृद्धि भी देखने को मिली है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि बारिश की वजह से 252 लोग मारे गए, और 432 जानवर भी मारे गए। कई जिलों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हुई।
यह भी पढ़ें: “बच्चा कोई सामान नहीं जिसे…”, पिता की याचिका पर कोर्ट की टिप्पणी
Independence Day 2025 : भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा…
Kitchen Vastu Tips :अगर आप एक सुखी, समृद्ध और सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं तो…
Ghaziabad Police Big Action : गाजियाबाद कमिश्नरेट की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना साहिबाबाद…
India : पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती पर दी…
भारत में आबादी की ग्रोथ अब 'हम दो हमारे दो' की नीति से भी पीछे…
Punjab News : सोमवार को पंजाब में नए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव…