MANGO PICKLE
Pickle For Summer Season: भारतीयों की थाली में अगर अचार न हो तो इसे कंप्लीट नही माना जाता है। रोटी-चावल , दाल और सब्जी के अलावा चटनी और अचार जरूर रहता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई वैराइटी के अचार आपके खाने का जायका बढ़ा देगा। गर्मी जोरो पर है तो ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आप किन-किन चीजों का अचार अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं।
गर्मी का मौसम वैसे तो लोगों को पसंद नहीं लेकिन जैसे ही मार्केट में आम आ जाता है तो यह सबका पसंदीदा बन जाता है। आम का अचार ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में आम का अचार जरूर खाना चाहिए।
आप गर्मियों में नींबू का अचार खा सकते हैं। इससे गर्मियों में जी मिचलाने और उल्टी की समस्या में राहत मिलेगा। नींबू का अचार दो तरह से बनाया जाता है, एक तेल के साथ और दूसरा बिना तेल के।
करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन यह है गुणों से भरपूर। आप इसकी सब्जी के साथ अचार भी बना सकते हैं। करेले का अचार कड़वा नहीं होता और साथ में यह बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है।
हरी मिर्च का अचार किसी भी मौसम में खा सकते हैं। आमतौर पर गर्मियों में हरी मिर्च का स्वाद तीखा होता है लेकिन अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो इस मौसम हरी मिर्च का अचार आपके लिए बेस्ट है।
गर्मियों में लोग खट्टे करौंदे को कच्चा खाते हैं और इसकी सब्जी भी बनाते हैं। आप भी इसका अचार बना सकते हैं। तीखा करौंदा का अचार न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि फायदेमंद भी होता है।
Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…
UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…
Independence Day 2025 : भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा…
Kitchen Vastu Tips :अगर आप एक सुखी, समृद्ध और सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं तो…
Ghaziabad Police Big Action : गाजियाबाद कमिश्नरेट की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना साहिबाबाद…
India : पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती पर दी…