लाइफस्टाइल

Health Tips: 40 की उम्र पार करने के बाद भी रहें जवां और हेल्दी, डाइट में इन चीजों को जरुर जोड़े

Health Tips: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हदलाव होते हैं। इस उम्र में शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जैसे मेटाबॉलिज्म धीमा होना, हड्डियों की मजबूती कम होना और हार्ट हेल्थ पर असर पड़ना। ऐसे में सही डाइट अपनाना बहुत जरूरी हैं ताकि बढ़ती उम्र के साथ भी महिलाएं फिट और एक्टिव रह सकें। यहाँ हम बता रहे हैं कुछ ऐसी जरूरी चीजें जिन्हें 40 की उम्र के बाद हर महिला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

  • कैल्शियम से भरपूर चीजें: हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए कैल्शियम जरूरी हैं। 40 के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
    क्या खाएं: दूध, दही, पनीर, तिल, सोया, रागी।
  • विटामिन D: विटामिन D, कैल्शियम के सोखने में मदद करता हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
    क्या करें: सुबह की धूप लें, अंडे का पीला भाग, फोर्टिफाइड दूध और सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।
  • फाइबर युक्त आहार: बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र कमजोर होने लगता हैं। फाइबर कब्ज से राहत देता हैं और वजन कंट्रोल में रखता हैं।
    क्या खाएं: ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां।
  • प्रोटीन: मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी हैं।
    क्या खाएं: दालें, राजमा, चना, अंडे, टोफू, दही, चिकन (अगर नॉनवेज लेती हैं)।
  • एंटीऑक्सीडेंट फूड्स: ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और एजिंग को धीमा करते हैं।
    क्या खाएं: ग्रीन टी, हल्दी, आंवला, गाजर, चुकंदर।
  • अच्छे फैट्स: हार्ट हेल्थ और हार्मोन बैलेंस के लिए अच्छे फैट्स जरूरी होते हैं।
    क्या खाएं: बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, ओलिव ऑयल।
  • पानी और हाइड्रेशन: त्वचा को अच्छा रखना और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी जरूरी हैं।
    क्या करें: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं, नारियल पानी, नींबू पानी भी अच्छे विकल्प हैं।

40 की उम्र के बाद सही डाइट अपनाना केवल फिटनेस ही नहीं बल्कि खुशहाल और सक्रिय जीवन के लिए भी जरूरी है। इन पौष्टिक चीजों को रोज़ाना अपने खाने में शामिल कर महिलाएं लंबे समय तक स्वस्थ बनी रह सकती हैं।

ये भी पढ़े: Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की सौगात, तापमान में गिरावट से मिली राहत

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

नीतीश कुमार की सादगी की मिसाल, अब भी चौकी पर ही सोते हैं – अशोक चौधरी का खुलासा

Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता…

18 minutes ago

India Bloc Protest March : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन,जानें क्या कुछ हुआ

India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…

1 hour ago

मार्क बाउचर और एमएस धोनी नहीं …पूर्व भारतीय कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…

3 hours ago

मानसून सत्र में गूंजेगा ‘विकसित यूपी’ का सपना, 25 साल का विजन प्लान पर 24 घंटे मंथन

UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…

3 hours ago