पटना/सीवान: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। वो सीवान के जसौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इन दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजद-कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन ने मिलकर बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था। आपने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है।
#WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "…इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि… pic.twitter.com/HPjyOrRaoK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
समृद्ध होगा बिहार
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।
#WATCH सीवान, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "…मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। pic.twitter.com/INiXX1b375
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
शांत नहीं बैठेगा मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। यहां के हर नौजवानों के लिए करना है। गाँव-गाँव के लिए करना है। घर-घर के लिए करना है। इतने से शांत होकर मोदी रहने वाला नहीं है।