jharkhand
रांची। झारखंड के रामगढ़ से कोयला खदान धंसने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा कि कोयला खदान अवैध रूप से चल रहा था। सीसीएल ने इसे बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी 10 लोग काम कर रहे थे। घटना शुक्रवार रात में हुई।
रामगढ़ के कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में अवैध कोयला खदान में काम चल रहा था। इसी दौरान बारिश के कारण कोयला खदान ढह गई। खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों में से 3 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वकील करमाली, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मशीनें लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा। मलबा हटाने के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सीसीएल की बंद खदान में अवैध कोयला निकालने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान खदान ढह गई और वहां काम कर रहे लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं। इस भीड़ में कई ऐसे लोग भी हैं जो अपनों के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मलबा हटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंदर फंसे लोगों की क्या स्थिति है।
Air India : एअर इंडिया ने सोमवार को एक अहम घोषणा की कि वह 1…
Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…
UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…
Independence Day 2025 : भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा…
Kitchen Vastu Tips :अगर आप एक सुखी, समृद्ध और सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं तो…
Ghaziabad Police Big Action : गाजियाबाद कमिश्नरेट की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना साहिबाबाद…