International Yoga Day 2025: आज यानी 21 जून को पूरी दुनिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद रहे। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स के अनुसार, 191 देशों में 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस बार योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
सबके लिए योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि नेवी के जहाज में भी योग कार्यक्रम चल रहा है। ओपेरा हाउस की सीढ़ियों से लेकर एवरेस्ट की चोटियों और समुंदर के विस्तार तक एक ही संदेश जाता है कि योग सबके लिए है और योग सभी का है।
उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योगाभ्यास करते हुए…
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने #InternationalYogaDay2025 पर अन्य लोगों के साथ योग किया। pic.twitter.com/AN16aJRsNA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योगाभ्यास करते हुए…
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से #InternationalDayofYoga2025 मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी यहां योग सत्र में भाग ले रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/hAJ9nXs6Xq
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला योगाभ्यास करते हुए…
#WATCH दिल्ली: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। pic.twitter.com/t0qTXz3iEB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
सीएम योगी आदित्यनाथ योगाभ्यास करते हुए…
#WATCH गोरखपुर (यूपी): 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया। pic.twitter.com/C7Wp02LOcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
योग दिवस पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति को मिला ‘फिट इंडिया कपल’ का पुरस्कार
#WATCH दिल्ली | #InternationalYogaDay | अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कहा, "हमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'फिट इंडिया कपल' का पुरस्कार मिला… हमें उम्मीद है कि हम लोगों को फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर सकेंगे…" pic.twitter.com/Fb6BDNla0L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सांसद मनोज तिवारी के साथ योगाभ्यास करते हुए…
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने #InternationalYogaDay2025 के अवसर पर योग किया। pic.twitter.com/SLkKwjufzJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
BSF ने अटारी बॉर्डर पर किया योगाभ्यास…
#WATCH अमृतसर, पंजाब | बीएसएफ ने #InternationalYogaDay2025 पर अटारी सीमा पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। pic.twitter.com/CuNJ9sXwFI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
विशाखापत्तनम तट पर INS पर सवार जवानों ने किया योगाभ्यास…
#WATCH आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान #InternationalDayofYoga2025 समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाखापत्तनम से योग करने में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और… pic.twitter.com/uP1fIRwp4n