Delhi Monsoon Session
Delhi Monsoon Session : सोमवार से दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र डिजिटल होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए विधेयक पेश करेंगी। सत्र में CAG की दो रिपोर्टें भी पेश होंगी। बता दें कि मानसून सत्र पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे कागज का उपयोग बंद हो जाएगा। विधायक ई-पेपर से सवाल पूछेंगे।
लंबे समय से निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली की शिकायत करते आ रहे हैं। बीजेपी सरकार अब इस पर सख्ती दिखाने जा रही है। माना जा रहा है कि नया कानून निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम लगाएगा और पारदर्शिता लाएगा।
इस बार के सत्र के दौरान विधायकों को अपने सवाल और अन्य दस्तावेज ई-पेपर के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी मंत्री अधिकारी और विधायक अब टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से कार्यवाही में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे नई तकनीक से जुड़ी लोकतांत्रिक पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
बता दें कि देश में इससे पहले केरल, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड विधानसभा आंशिक रूप से पेपरलेस हो चुके हैं। लेकिन दिल्ली विधानसभा पहली मेट्रो राजधानी विधानसभा है जो पूरी तरह डिजिटल सत्र आयोजित कर रही है।
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी में इस बार का विधानसभा सत्र 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार के विधानसभा सत्र में शिक्षा से जुड़ा नया बिल लाया जाएगा।
ये भी पढ़े : Monsoon Session में निजी स्कूलों की फीस पर लगाम का बिल पेश करेगी दिल्ली सरकार: CM रेखा गुप्ता
Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता…
Happy Harmons : आजकल की बिजी लाइफ में लोग खुश रहना भूल चुके है जिसकी…
India Bloc Protest March : दिल्ली में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ…
Air India : एअर इंडिया ने सोमवार को एक अहम घोषणा की कि वह 1…
Best wicketkeeper : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सैयद किरमानी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ…
UP Monsoon Session : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी…