लीची के साथ तो नहीं खा रहे ये 4 चीजें? पूरे शरीर में फैला देगा जहर

लीची के साथ तो नहीं खा रहे ये 4 चीजें? पूरे शरीर में फैला देगा जहर

lichee

Lichee Side Effects: खानपान की कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसका हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लीची भी इनमें से एक है। लीची खाने के कई फायदे हैं। यह हाई फाइबर से भरपूर होता है। कैलरी लौ होती है, यह विटामिन सी से भरपूर होता है। कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि इन सभी फायदे के बाद कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिसे अगर हम लीची के साथ खाते हैं तो उससे सेहत बिगड़ सकती है। आइये जानते हैं उन 4 चार चीजों के बारे में जिसका सेवन लीची के साथ कभी नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ न खाएं लीची

लीची को दूध के साथ नहीं खाने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर लीची के साथ या लीची खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन किया जाए तो इससे पेट में एसिड बनने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन में भी दिक्कत आती है और पाचन प्रक्रिया में भी काफी अंतर महसूस होता है।

केले के साथ

लीची के साथ केला खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसे लीची के साथ खाने से पेट खराब हो सकता है। जिन लोगों का पेट पहले से ही खराब रहता है, उन्हें केला और लीची एक साथ नहीं खानी चाहिए।

मीठे फल के साथ

अगर लीची के साथ बहुत ज़्यादा मीठे फल खाए जाएं तो कई लोगों को पेट दर्द की शिकायत होने लगती है। इसलिए लीची के साथ मीठे फल खाने से बचना ज़रूरी है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील है उन्हें ख़ास तौर पर लीची के साथ बहुत ज़्यादा मीठे फल नहीं खाने चाहिए।

सेब के साथ

सेब को लीची के साथ खाने से बचना चाहिए। अगर सेब और लीची को एक साथ खाया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

related news

    Scroll to Top