नई दिल्ली। कनाडा में जी7 शिखर सम्मलेन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक फ़ोन पर बात हुई। बताया जा रहा है कि ट्रंप के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन किया था। दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डिटेल में डिस्कशन किया।
#WATCH विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश… pic.twitter.com/GGdDV94T1J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025
भारत आएंगे ट्रंप
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं। विक्रम मिस्री ने आगे बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।
#WATCH विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025
(वीडियो: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/J6egEzvehI
सीजफायर के लिए आया था पाकिस्तान
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि भारत कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता है और आगे भी नहीं करेगा। आंतकी घटनाओं को भारत युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा। उन्होंने ये भी दोहराया कि पाकिस्तान के कहने पर ही भारत सीजफायर के लिए तैयार हुआ था। ट्रंप ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति समर्थन जताया है।
ट्रंप के कहने पर हुई बात
अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच G7 के इतर मुलाकात होनी थी। इजरायल-ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप जल्दी ही सम्मलेन से चले गए। इस वजह से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद ट्रंप के कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन किया और दोनों ने बातचीत की।