ओडिशा के बीच पर छात्रा से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर 10 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

ओडिशा के बीच पर छात्रा से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर 10 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Odisha : ओडिशा के गंजाम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें बीच पर दोस्त के साथ घूमने आई एक छात्रा के साथ एक साथ 10 लोगों ने रेप किया है। इस गैंगरेप की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखता हुए इस मामले में तेजी से कार्रवाई की जिसके बाद सोमवार को सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी भी कुछ लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर पीटा

जानकारी के मुताबिक,  प्लस III में पढ़ने वाली छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर घूमने गई थी। तभी रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग वहां आए और उन्हें घेर लिया। पीड़िता 20 साल की है। शराब पी रखे आरोपियों ने पहले लड़की पर भद्दे कमेंट किए। जब उसके बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फिर उसे दूर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की का मुंह भी दबा दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। रेप करने के बाद वे सब वहां से भाग गए।

खुद थाने पहुंचकर किया रेप

इस दर्दनाक घटना के बाद 11 बजे दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुरुआत में पीड़िता शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचा रही थी। लेकिन बाद में उसके बॉयफ्रेंड ने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी बेरोजगार हैं। बचे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता गंजाम में पढ़ाई कर रही है और तीन लड़कियों के साथ किराए के मकान में रहती है। इस घटना के बाद से पीड़िता डरी हुई है। 

related news

    Scroll to Top