Noida News : शादियों का सीजन आ गया है। समय बदलने के साथ हर कोई आजकल ड्रीम डेस्टिनेशन की ओर हर कोई भागता है। डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) का ये चलन आजकल काफी ट्रेंड में है। कई लोग डेस्टिनेशन वेडिंग प्लॉन तो कर लेते हैं पर कैसे करे इसके बारे भटकते रहते हैं। ऐसे में हम आपकी इस समस्या का सामाधान लेकर आये हैं। आज हम आपको भारत में कुछ ऐसे स्पॉट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके खूब पसंद आने वाले हैं। आप इन जगहों पर जाकर आप आपनी शादी को और भी यादगार बना सकते हैं।
पहाड़ो की गोद में बसा ऋषिकेश (Rishikesh) इन दिनों काफी फेमस है। यहां पर राम झूला, लक्ष्मण झूला के आसपास आपको शादी के लिए कई खूबसरत रिजॉर्ट मिल जाएंगे। ये रीज़ॉर्ट सस्ते होने का साथ-साथ आपकी वेडिंग के लिए पयाप्त भी होते हैं। गंगा किनारे शादी के सात फेरे लेना किसी सपने से कम नहीं होता हैं। आप यहां जाकर अपनी शादी को और भी यादगार बना सकते हैं।

उत्तराखंड का त्रियुगीनारायण मंदिर भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस वक्त कपल की पहली पसंद बन गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती ने यहीं शादी रचाई थी किया था। ऐसा माना जाता है कि जो कपल्स यहां शादी करते है वह सात जन्म तक साथ रहते हैं।

राजस्थान में स्थित उदयपुर भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको राजस्थान के रीति रिवाज में शादी करने का मौका मिलेगा। यहां की पोषाक, खान-पान आपका मन मोह लेगा।

अगर आप भी रोमांटिक तरीके से बीच के किनारे शादी के बंधन में बंधना चाहते है तो आपके लिए सबसे बेस्ट जगह गोवा है। यहां पर आपको बीची वाइब्स के साथ समुद्र की लहरों के बीच काफी मजा आ जाएगा। ये आपके शादी के पलों को और भी यादगार बना देगा।

जो लोग अपनी शादी को नीले-नीले समुद्र के किनारे करना चाहते हैं वो अंडमान और निकोबार की तरफ जा सकते हैं। ज्यादातर लोग शादी के बाद यहां आते हैं। यहां आपको अलग ही वाइब आयेगी जो बाकी जगह से बिल्कुल अलग होगी।

गर्मियों में शादी करना कई लोगों को पसंद नहीं होता है। इसके लिए आप पहाड़ों की गोद में बसे मुक्तेश्वर में शादी का प्लान कर सकते हैं। मुक्तेश्वर असल में काफी ठंगी जगह है जहां आपको गर्मी की कोई टेंशन नहीं होगी। पहाड़ों के बीच आप धूमधाम से शादी रचा सकते हैं।

खूबसूरत जगह का नाम आए और केरल पीछे रह जाए ऐसा हो नहीं सकता है। जिन लोगों को शांत माहौल में शादी करने का मन है वो केरल की तरफ जा सकते हैं। केरल ड्रीम वेडिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।
